बच्चे सबसे अच्छे ओर सबके अच्छे
बच्चे सबसे अच्छे ओर सबके अच्छे,
बस गुजारिश है और कुछ नही उन्हें माहौल अच्छा दे देना।
जिंदगी उनकी संवारने के लिए डर और डराने की
बात मत कहना उन्हें बस अच्छे माहौल में पलने देना।
नकारात्मक विचारों की परछाई से दूर उन्हें रखना
कभी गलत परछाई तक पुहचने मत देना।
बच्चे सबसे अच्छे और सबके अच्छे,
चाहें माता पिता उतने न हो जागरूक मगर
बच्चों को जागरूक माहौल में ही रहने देना।
बच्चे जो बचपन मे सुनते है देखते है वही असर
उनके जीवन पर होता है यह बात तुम समझ लेना।
गुजारिश है हमारी की अच्छे भविष्य के
लिए बच्चों को अच्छे माहौल में ही रहने देना।
न पढ़ाई और न पढ़ने पर तुम चाहें उतना ध्यान न देना।
बस किस माहौल में रह रहे है वो उस बात का ध्यान रख लेना।
बच्चे सबसे अच्छे और सबके अच्छे,
बस गुजारिश है माहौल अच्छा दे देना।
Comments
Post a Comment